फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A presentation of Lord Krishna's childhood pastimes was given.

Meerut News: भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की प्रस्तुति दी

Sat, 05 Sep 2026 07:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
A presentation of Lord Krishna's childhood pastimes was given.
डीएम पब्लिक स्कूल अटोला पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार की मनमोहक वेशभ
मुंडाली। डीएम पब्लिक स्कूल अटोला में कृष्ण जन्म का पावन पर्व कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया गया। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का नृत्य के माध्यम से बहुत सुंदर और आकर्षक प्रस्तुतिकरण किया। कार्यक्रम का प्रारंभ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, निदेशक आशा चौधरी और प्रधानाचार्य बृजेश माहेश्वरी द्वारा राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। संचालन गुंजन शर्मा और प्राची चौधरी ने किया। शिखा वशिष्ठ ने उद्घोषक की आवाज दी और भगवान कृष्ण की सारी लीलाओं को एक-एक करके मंच पर उतारा। समन्वयक पूजा त्यागी के निर्देशन में बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के साथ-साथ शिक्षक दिवस पर भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति दी। सभी बच्चों एवं शिक्षकों ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाया। बच्चों ने माखन से भरी हुई मटकी फोड़कर माखन चोर की लीला का आकर्षक प्रस्तुतिकरण किया। इस मौके पर अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, निदेशक आशा चौधरी और बृजेश माहेश्वरी ने कृष्ण-राधा के रूप में सज कर आए बच्चों को झूला भी झुलाया। इस मौके पर प्रधानाचार्य बृजेश माहेश्वरी, मोहित सिरोही, मयंक त्यागी, सुनील नागर, डीएन गौड़, शक्ति सिंह का सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed