{"_id":"6a527d69eacb598a6a047521","slug":"a-pledge-was-administered-not-to-deal-in-banned-kite-string-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1242372-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्रतिबंधित मांझे का कारोबार न करने का संकल्प दिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्रतिबंधित मांझे का कारोबार न करने का संकल्प दिलाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। राज्य कर विभाग की ओर से शनिवार को व्यापारियों के साथ संवाद कार्यक्रम में प्रतिबंधित मांझे के कारोबार पर अंकुश लगाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि प्रतिबंध मांझा, सिंथेटिक मांझा और शीशा लेपित डोरी के निर्माण, बिक्री और प्रयोग पर रोक लगी है। इस दौरान व्यापारियों को प्रतिबंधित मांझे का कारोबार न करने का संकल्प दिलाया गया। अध्यक्षता अपर आयुक्त ग्रेड-1 मेरठ जोन हरीराम ने की। इसमें अपर आयुक्त ग्रेड-2 सुशील कुमार सिंह, संयुक्त आयुक्त अनीता गर्त्याल और संजय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने प्रदर्शन किया।
इस दौरान रवि मनचंदा, अविनाश शर्मा, अंकुर जैन, प्रदीप शाह, नरेंद्र, विपिन शर्मा, कासिफ, शहजाद सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। वहीं, व्यापारियों ने कारोबार से जुड़ीं समस्याएं बताईं। उन्होंने सुझाव दिया कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन बिक्री पर भी सख्ती से रोक लगाई जाए। अपर आयुक्त ग्रेड-2 सुशील कुमार सिंह ने समस्याओं पर मंथन कर समाधान का भरोसा दिलाया।