फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A patient of Bihar escaped from kovid hospital due to negligence of health department in Baghpat of Uttar Pradesh

यूपी: खिड़की का सरिया तोड़कर कोविड अस्पताल से फरार हुआ कोरोना संक्रमित, तलाश में जुटे पुलिस अफसर

Fri, 17 Jul 2020 11:36 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 17 Jul 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
A patient of Bihar escaped from kovid hospital due to negligence of health department in Baghpat of Uttar Pradesh
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में खेकड़ा के कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित किशोर खिड़की का सरिया तोड़कर फरार हो गया। पिस्टल चोरी के मामले में किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जेल भेजने से पहले कोविड जांच कराई गई तो वह संक्रमित निकला था। पुलिस फरार किशोर की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


बिहार प्रदेश का रहने वाला किशोर निरपुड़ा गांव के सूबेदार प्रताप सिंह की पिस्टल और 75 हजार रुपए चोरी कर भाग गया था। पुलिस ने किशोर को बिहार स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। अस्थाई जेल में भेजने से पहले बिनौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराई गई तो वह कोरोना संक्रमित निकला था। इसके बाद पुलिस ने उसे खेकड़ा के अस्पताल में भर्ती करा दिया। शुक्रवार सुबह अस्पताल का स्टाफ नाश्ता देने के लिए पहुंचा तो किशोर गायब था। खिड़की का सरिया टूटा हुआ था।  
विज्ञापन


वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर ताहिर मौके पर पहुंचे। उन्होंने किशोर की इधर-उधर तलाश कराई लेकिन, वह नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। एएसपी अनित कुमार मौके पर पहुंचे और छानबीन की। किशोर की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना संक्रमित किशोर की तलाश कराई जा रही है लेकिन, फिलहाल वह नहीं मिल सका है। खेकड़ा के अस्पताल से संक्रमितों के भागने का यह तीसरा मामला है। इससे पहले नेपाल का रहने वाला जमाती और फैजपुर गांव की महिला भी इसी अस्पताल से फरार हो चुकी है। बाद में दोनों को बरामद कर लिया गया था।

यह भी पढ़ें: अभिनेता इनाम उल हक के ससुर सरदार अनवर का इंतकाल, कोरोना की रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव
 

एएसपी अनित कुमार ने बताया कि रंजन उर्फ चुलबुल पुत्र उपेंदर निवासी दिल्हेड़ी थाना सिकरहर जिला भोजपुर बिहार का रहने वाला है। पॉजिटिव होने के कारण अस्थाई जेल से सीएचसी खेकड़ा में भर्ती कराया गया था।

ये था मामला
निरपुड़ा गांव के एक किसान के घर से 29 जून को बिहार निवासी किशोर लाइसेंसी पिस्टल और 73 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गया था। एसआई श्रीओम गौतम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से किशोर को उसके घर से पकड़ लिया। किशोर के पास से पुलिस ने पिस्टल, 55 कारतूस और 25 हजार रुपये बरामद किए थे। किशोर को न्याय परिषद आरा बिहार ने 48 घंटे का ट्रांजिट रिमांड स्वीकृत की थी। पुलिस ने बताया था कि किशोर ने एक साथ रुपये रखे देखे तो वह लालच में आ गया और चोरी कर ली। उधर, किशोर का स्वास्थ्य विभाग ने रैपिड टेस्ट कराया, जिसमें वह संक्रमित मिला था। उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed