फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A patient lay on floor writhing in pain but did not get treatment in medical college in Meerut

मानवता शर्मसार: इमरजेंसी में फर्श पर पड़ा खून से लथपथ मरीज, इलाज के लिए तड़पता रहा पर सुध लेने वाला कोई नहीं

Mon, 13 May 2024 03:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 13 May 2024 03:26 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में एक मरीज खून से लथपथ फर्श पर पड़ा रहा। वह इलाज के अभाव में तड़पता रहा पर कोई सुध लेने वाला नहीं था।

विज्ञापन
A patient lay on floor writhing in pain but did not get treatment in medical college in Meerut
मेरठ मेडिकल कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में मेडिकल कॉलेज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक मरीज खून से लथपथ मेडिकल इमरजेंसी में पड़ा तड़प रहा है। उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।

विज्ञापन


इस वीडियो को उप-मुख्यमंत्री व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक को भी एक्स पर पर भेजा गया है। लिखा है कि मानवता को शर्मसार करने का मामला है। एक्स पर लिखा कि एक मरीज खून से लथपथ फर्श पर पड़ा है और वह इलाज के अभाव में तड़प रहा है। वहीं, इस मामले में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने सफाई दी है।

विज्ञापन

प्रमुख अधीक्षक डॉक्टर धीरज बालियान का कहना है कि मरीज सूरज (30) पुत्र संगतराम सिर एवं चेहरे पर चोट लगने के कारण जिला अस्पताल मेरठ से रेफर होकर रविवार की रात्रि 10:32 बजे चिकित्सालय के आपातकालीन विभाग में भर्ती किया गया था। मरीज को सर्जरी विभाग के डॉ. नीतिन चौधरी के अधीन भर्ती किया गया था। मरीज को तत्काल से देखा गया और प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। लेकिन मरीज के दिमाग पर चोट होने के कारण बेड से उतर कर भागने के प्रयास में गिर गया। कहा कि मरीज को पुनः बेड पर लिटाया गया, उसके बाद कर्मचारियों की मदद से सिर का सीटी स्कैन कराया गया, जिसमें सिर में खून के थक्के पाए गए। मरीज को न्यूरो सर्जन, डेंटल सर्जन, नेत्र विभाग एवं ई. एन. टी. सर्जन को भी दिखाया गया था।

वर्तमान में मरीज का इलाज न्यूरो सर्जरी विभाग के डॉ. दिनेश सिंह (एम.सी.एच) के अधीन न्यरो सर्जरी वार्ड के बेड नंबर 34 में चल रहा है।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: बंद कमरे में मिला युवक का शव, सिर पर मिले चोट के निशान, साथी फरार, हत्या की आशंका

विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. वैभव तिवारी, विभागाध्यक्ष इमरजेंसी विभाग एवं डॉ. संदीप मालयान सहायक आचार्य सर्जरी विभाग एवं चिकित्सा अधीक्षक की जांच समिति बनाई गई है। तीन दिनों के अंदर समिति को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें: बेटियों पर आफत: छात्राओं के पीछे चाकू लेकर दौड़े सिरफिरे, ऐसे बचाई जान, प्रधानाचार्य ने थाने में दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed