फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A para-athletics competition will be held on the occasion of Sports Day.

Meerut News: खेल दिवस के मौके पर होगी पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता

Thu, 27 Aug 2026 06:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 27 Aug 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
A para-athletics competition will be held on the occasion of Sports Day.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर जिला पैरा खेल संघ की ओर से पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। जिला पैरा खेल संघ के अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने बताया कि यह प्रतियोगिता खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के उदे्श्य से कराई जाएगी। प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों वर्ग में खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। इसमें अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट व कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण करने वाले सभी एथलीट प्रतिभाग कर सकेंगे। इच्छुक खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहते हैं वह जिला पैरा खेल संघ के सचिव व कोच गौरव त्यागी से संपर्क कर सकते हैं। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, शॉटपुट, भालाफेंक, डिस्कस थ्रो समेत सभी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। संवाद

मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर होगी हॉकी प्रतियोगिता
मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के मौके पर 29 अगस्त को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिले से कई हॉकी एकेडमी व कालेज की टीम प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। इसके लिए क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से भी तैयारी की जा रही है। प्रतियोगिता के विजेता और उप विजेता दोनों टीम को सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed