फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A old farmer committed suicide by consuming poison in Muzaffarnagar at Uttar Pradesh

मुजफ्फरनगर: किसान ने उत्पीड़न से तंग आकर खाया था जहर, इलाज के दौरान मौत

Thu, 20 Jun 2019 11:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 20 Jun 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
A old farmer committed suicide by consuming poison in Muzaffarnagar at Uttar Pradesh
वृद्ध किसान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में तहसील बुढ़ाना और बैंक कर्मचारियों के उत्पीड़न से तंग आकर जहर खाने वाले किसान धनप्रकाश त्यागी की मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि किसान के नाम भूमि विकास बैंक बुढ़ाना ने 40 लाख की रिकवरी जारी कर दी थी और बुढ़ाना तहसील के दो संग्रह अमीन जमीन और मकान नीलाम करने की धमकी दे रहे थे। मृतक किसान के परिजनों का दावा है कि उन्होंने बैंक से कोई लोन नहीं लिया था।

विज्ञापन


मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सोंहजनी तगान निवासी किसान धनप्रकाश त्यागी (75) पुत्र कालेराम ने 15 जून को कीटनाशक पी लिया था। परिजनों ने उन्हें बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां से उन्हें मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया था। 
विज्ञापन


वहीं गुरुवार शाम करीब चार बजे उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई। किसान के पौत्र अनुज त्यागी का कहना है कि बुढ़ाना के भूमि विकास बैंक ने वर्ष 2009 में उनके नाम पर 6.50 लाख रुपये का ट्रैक्टर लोन होने की बात कही थी, जबकि उन्होंने यह लोन नहीं लिया था। बैंक अधिकारियों को इसकी जानकारी देने के बाद भी उन पर लोन चुकाने का दबाव बनाया जा रहा था। हाल ही में बैंक ने उक्त लोन के 40 लाख बकाये की आरसी जारी कर दी थी, जिसके बाद बुढ़ाना तहसील ने उनकी रिकवरी जारी कर दी। बुढ़ाना तहसील के अमीन नरेश त्यागी व सुभाष लगातार घर व जमीन नीलाम करने की धमकी दे रहे थे। कुछ दिन पूर्व गांव के मंदिर की दीवारों पर नोटिस भी चस्पा कर दिए गए थे, जिसके बाद से वह तनाव में थे। इसी के चलते उन्होंने जान दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम खतौली इंद्राकांत द्विवेदी का कहना है कि किसान काफी समय से बीमार था और बीमारी की वजह से ही उसने आत्महत्या की है। मामले की जांच कराई जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed