शादी से पहले घर में पसरा मातम, हादसे में सेल्स ऑफिसर की मौत, बुझ गया इकलौता चिराग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के शामली में मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव झाल गेट के निकट वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार बैंक के सेल्स ऑफिसर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहावड़ी निवासी सन्नी मलिक (26) शामली में बुढ़ाना रोड पर स्थित आईसीआईसीआई बैंक में सेल्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। सोमवार रात करीब आठ बजे सन्नी बैंक का कार्य निपटाकर बाइक से घर जा रहे थे। जब वे रास्ते में गांव झाल के निकट पहुंचे तो पीछे से आए किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सीएचसी शामली में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब में मिले बैंक के आईकार्ड से युवक की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मंगलवार दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचा।
इसके बाद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि मृतक के पिता की तरफ से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: बुझ गया घर का चिराग, तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कुचला, सिपाही समेत दो की मौत
दो बहनों का इकलौता भाई था, अगले महीने होनी थी शादी
गांव बहावड़ी निवासी सन्नी मलिक दो बहनों का इकलौता भाई था। ग्रामीणों के मुताबिक सन्नी मलिक की दो बड़ी बहनें शादीशुदा हैं। कुछ दिन पहले ही सन्नी का रिश्ता तय हुआ था। अगले महीने जनवरी में उनकी शादी होनी तय हुई थी। सन्नी की मौत को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने भी युवक की मौत को लेकर दुख व्यक्त किया है।
यह भी पढ़ें: पांच दोस्तों की मौत... हादसों की वजह बन रही ये बड़ी लापरवाही, कब पास होंगे अफसरों के दावे
उधर, बैंक के शाखा प्रबंधक कामेश व अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सेल्स ऑफिसर की दुर्घटना में मौत होने पर दुख व्यक्त किया और गांव में पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मिलकर शोक ढांढस बंधाया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/