फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A musical gathering was organised at Subharti, Kathak dance captivated everyone.

Meerut News: सुभारती में सजी सुरों की महफिल, कथक नृत्य ने सभी का मन मोहा

Thu, 22 Oct 2026 06:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
A musical gathering was organised at Subharti, Kathak dance captivated everyone.
- संगीत नाटक अकादमी की संभागीय प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रागों की मिठास, गजलों की दिलकश अदायगी और कथक की मनमोहक भाव-भंगिमाओं ने सुभारती विश्वविद्यालय में आयोजित युवा संगीत प्रतियोगिता में समां बांध दिया। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ की ओर से आयोजित संभागीय प्रतियोगिता में युवा कलाकारों ने शास्त्रीय गायन, ठुमरी-दादरा, भजन, गजल, वादन और कथक नृत्य के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
संगीत एवं मंच कला विभाग में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. विनय कुमार मित्तल, कला संकाय के डीन प्रो. पिंटू मिश्रा और विभागाध्यक्ष प्रो. भावना ग्रोवर सहित अन्य अतिथियों ने दीप जलाकर किया। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना पेश की। इस दौरान निर्णायक मंडल के सदस्यों को अंगवस्त्र और पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शास्त्रीय गायन में भव्य ने राग मधुवंती और अरुण कुमार ने राग भूपाली की प्रस्तुति दी। तबला वादन में रमन कुमार ने तीन ताल की प्रस्तुति से अपनी कला का परिचय दिया जबकि रिद्धि ने गिटार पर राग भैरवी और भूपाली की धुनें सुनाईं। ठुमरी-दादरा में जयंत कुमार ने राग भैरवी पर आधारित दादरा प्रस्तुत किया। भजन गायन में आद्या, आकाश, वंश, राशिका और ज्योति कृष्ण की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को भावविभोर किया। वहीं, गजल गायन में अरुण, ऋत्विक शर्मा और राशिका आर्य ने अपनी गायकी से प्रभावित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथक नृत्य में कलाकारों ने पारंपरिक बंदिशों और तालों के जरिए भारतीय शास्त्रीय नृत्य की खूबसूरती दिखाई। खुशी सिंह नादरिया ने तीनताल में उठान, गणेश परन, थाट और आमद के बाद डगर बीच कैसे चलूं पर भावाभिनय प्रस्तुत किया। रिया ने कृष्ण वंदना और गुन गोयल ने विष्णु वंदना से अपनी प्रस्तुतियों की शुरुआत की। आरुषी नरूला ने शंकर अति प्रचंड और खुशी मल्होत्रा ने सरस्वती वंदना से प्रस्तुति देकर दर्शकों का ध्यान खींचा।

इन कलाकारों ने मारी बाजी
प्रतियोगिता के परिणामों में शास्त्रीय गायन में अरुण कुमार प्रथम और भव्य द्वितीय रहे। ठुमरी गायन में जयंत लोधी ने पहला स्थान प्राप्त किया। तंत्र वाद्य श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार दिया गया। भजन गायन में ज्योति कृष्ण और राशिका प्रथम, वंश और आद्या द्वितीय तथा आकाश तृतीय स्थान पर रहे। गजल में राशिका आर्य प्रथम, अरुण द्वितीय और ऋत्विक शर्मा तृतीय रहे। कथक नृत्य में खुशी मल्होत्रा और आरुषी नरूला को प्रथम, गुन गोयल को द्वितीय और रिया को तृतीय पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed