फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A moving roadways bus on Meerut-Baghpat highway turned into a ball of fire, passengers saved their lives by jumping out of the windows.

Meerut News: मेरठ-बागपत हाईवे पर चलती रोडवेज बस में लगी आग, खिड़कियों से कूदकर यात्रियों ने बचाई जान

Mon, 20 Apr 2026 09:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
A moving roadways bus on Meerut-Baghpat highway turned into a ball of fire, passengers saved their lives by jumping out of the windows.
- बागपत से 35 सवारियां लेकर मेरठ आ रही थी भैसाली डिपो की बस
विज्ञापन

- हाईवे पर जाम लगा, दोनों ओर वाहनों की लगीं कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द (मेरठ)। मेरठ-बागपत हाईवे पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। ग्राम कुराली के समीप भैसाली डिपो की अनुबंधित रोडवेज बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों से घिर गई। गनीमत यह रही कि बस में सवार सभी 35 यात्रियों ने समय रहते खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रोडवेज बस बागपत से सवारी लेकर मेरठ जा रही थी। बस में करीब 35 सवारी थी। बस जब कुराली गांव के सामने पहुंची, तब अचानक उसमें से धुआं उठने लगा। इससे पहले कि यात्री कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बस के भीतर चीख-पुकार मच गई और अपनी जान बचाने के लिए यात्री खिड़कियों से बाहर कूदने लगे। इस अफरा-तफरी में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें भी आईं, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। वही कुछ यात्रियों का सामान बस में ही रह गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। हालांकि, तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। इस हादसे के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना पर पहुंची जानी थाना पुलिस को घंटों की मशक्कत के बाद जाम खुलवाने और यातायात सुचारू करने में सफलता मिली। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
सीएनजी की थी बस
जानीखुर्द। इस हादसे में सबसे डराने वाली बात यह थी कि बस सीएनजी से संचालित थी। आग इतनी भीषण थी कि बस में लगे सीएनजी सिलिंडरों के फटने की पूरी संभावना बनी हुई थी। यदि आग से सिलिंडर फट जाते, तो यह हादसा एक बड़े विस्फोट में बदल सकता था और जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। गनीमत यह रही कि आग बुझने तक सिलिंडर सुरक्षित रहे और कोई बड़ा धमाका नहीं हुआ।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed