{"_id":"61600ec68ebc3e624f62db13","slug":"a-mini-truck-suddenly-broke-down-with-many-crores-of-new-currency-in-meerut-and-police-has-sent-after-five-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"मचा हड़कंप: करोड़ों रुपये से भरा कंटेनर अचानक हुआ खराब, मेरठ में पांच घंटे तक अटकी रहीं अफसरों की सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मचा हड़कंप: करोड़ों रुपये से भरा कंटेनर अचानक हुआ खराब, मेरठ में पांच घंटे तक अटकी रहीं अफसरों की सांसें
Fri, 08 Oct 2021 02:56 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 08 Oct 2021 02:56 PM IST
सार
करोड़ों रुपये से भरा कंटेनर मेरठ में अचानक खराब हो गया। इससे पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि पांच घंटे बाद कंटेनर ठीक हुआ। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ के गंगानगर में मवाना रोड पर करोड़ों रुपये से लदा हुआ कंटेनर अचानक खराब हो गया। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया गया कि कंटेनर में करोड़ों रुपये का कैश था। उधर, सूचना मिलने पर गंगानगर व इंचौली पुलिस मौके पर पंहुची। पुलिस के अनुसार लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद कंटेनर ठीक हुआ। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
कंटेनर चालक के अनुसार आरबीआई कानपुर के दफ्तर से करोड़ों रुपये की रकम उत्तराखंड के लिए रवाना हुई थी। लेकिन मेरठ में गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे के करीब एनएच-119 पर बहचौला गांव में आते ही कंटेनर खराब हो गया। इसकी वजह वायिरंग शार्ट होना बताया गया। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस के पास भी सूचना फ्लैश की गई। वहीं सूचना मिलने पर गंगानगर व इंचौली पुलिस फोर्स मौके पर पंहुची। इस दौरान पुलिस ने मौके पर जाम हुए लोगों को जाने के लिए कहा।
विज्ञापन
इसके बाद गंगानगर से मकेनिक बुलाया गया। लेकिन कंटेनर ठीक नहीं हो सका। बाद में इसे खींचकर इंचौली थाने ले जाया गया। जहां लगभग चार बजे के करीब कंटेनर ठीक होने के बाद उत्तराखंड के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दर्दनाक वारदात: दुष्कर्म पीड़ित छात्रा ने तोड़ा दम, मां को सुनाई थी आपबीती, सुनकर उड़ गए थे अफसरों के होश
पुलिस रही अलर्ट
सुबह दस बजे से लेकर शाम चार बजे तक पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। भारी धनराशि को देखते हुए पुलिस ने मवाना रोड पर खड़े कंटेनर के आसपास लोगों को जमा नहीं होने दिया। कंटेनर की मरम्मत हो जाने के बाद पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली। पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारियों भी इस दौरान अपडेट लेते रहे।
यह भी पढ़ें: खौफनाक वारदात: बहू पिंकी पर ताबड़तोड़ वार करने वाला ससुर गिरफ्तार, पूछताछ में उगलेगा पूरा सच