फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   a mill worker corona report come after his death, the friend heart attack after hearing this news

घायल मिल कर्मचारी की अस्पताल में मौत के बाद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, यह सुनकर देखभाल में लगे साथी को पड़ गया हर्टअटैक

Wed, 29 Jul 2020 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
a mill worker corona report come after his death, the friend heart attack after  hearing this news
माछरा(मेरठ)। अस्पताल में भर्ती सड़क हादसे में घायल नंगलामल शुगर मिल के कर्मचारी ने सोमवार को दम तोड़ दिया। जांच के बाद कर्मचारी को कोरोना की पुष्टि हुई। इसका पता चलने पर अस्पताल में कर्मचारी की देखभाल करने वाले साथी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। कर्मचारियों ने मृतकों के परिजनो को 15-15 लाख रुपये और एक परिजन को नौकरी देने की मांग की है।
विज्ञापन

गढ़ रोड स्थित नंगलामल शुगर मिल कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह ने बताया कि मिल में देवरिया का रहने वाला प्रभुनाथ कर्मचारी था। वह इस समय मेरठ में रह रहा था। प्रतिदिन मिल की बस से ही आता जाता था। गत रविवार को मेरठ-गढ़ मार्ग पर भोपाल विहार के सामने वह बस से उतरा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे प्रभुनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी देखभाल के लिए साथी कर्मचारी जनार्दन कुमार तैनात था। इलाज के दौरान सोमवार को प्रभुनाथ की मौत हो गई। इसके बाद चिकित्सकाें शव परिजनों को साैंपने से पहले उसकी कोरोना की जांच कराई तो उसे कोरोना की पुष्टि हुई। जब इसका पता चला साथी कर्मचारी जनार्दन को चला तो उसको हार्ट अटैक पड़ गया। आनन फानन में उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। दो कर्मचारियों की मौत से साथियों में शोक की लहर है। यूनियन अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह 9 बजे मिल परिसर में कर्मचारियों की बैठक होगी। इसमें मिल अधिकारियों से मृतकों के परिजनों को 15-15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और एक-एक परिजन को नौकरी दिलाने की मांग की जाएगी। यदि मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed