{"_id":"5ecd3cb18ebc3e90470cfeb2","slug":"a-migrant-laborer-died-in-a-special-train-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिक स्पेशल ट्रेन में प्रवासी मजदूर की मौत, अधिकारियों में मचा हड़कंप, कोरोना की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिक स्पेशल ट्रेन में प्रवासी मजदूर की मौत, अधिकारियों में मचा हड़कंप, कोरोना की होगी जांच
Tue, 26 May 2020 09:35 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 26 May 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
श्रमिक स्पेशल ट्रेन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के लुधियाना से अमेठी की ओर जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन में 65 वर्षीय प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। इससे रेलवे से लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। उसे श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बेसुध हालत में उतारा गया। वहीं जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित किया गया। सीएमओ का कहना है कि प्रवासी मजदूर होने के कारण उसका कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के अनुसार लुधियाना से श्रमिक स्पेशल ट्रेन में यह प्रवासी मजदूर आ रहा था। यह ट्रेन शाम पौने छह बजे सहारनपुर पहुंची तो कुछ यात्रियों की सूचना पर इस मजदूर को अचेत अवस्था में उतारा गया। जीआरपी द्वारा उसे यहां से एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मुठभेड़: जांबाज अफसरों ने दस हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली, एक शातिर फरार
विज्ञापन
इस प्रवासी मजदूर का नाम दयाबख्श पुत्र सोमनाथ सिंह है। यह अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र के औउरीपुर का रहने वाला था। स्पेशल ट्रेन में उसका पुत्र रामनाथ सवार था। उसने बताया कि उसके पिता शुगर और हृदय रोग से पीड़ित थे। रेलवे के डिप्टी स्टेशन अधीक्षक भरत पाल सिंह का कहना है कि अचेत अवस्था में उसे जिला अस्पताल भिजवाया गया था।
यह भी माना जा रहा है कि तेज गर्मी और लंबे सफर की थकान के बीच प्रवासी मजदूर की जान चली गई। इस बारे में पूछने पर सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि इस मजदूर के बारे में पता चला है कि वह शुगर और हृदय रोग से पीड़ित था। लेकिन प्रवासी मजदूर होने के कारण उसके शव के पोस्टमार्टम से लेकर अन्य प्रक्रिया में सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रवासी मजदूर का सैंपल भी जांच को भेजा जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह कोराना संक्रमित तो नहीं है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/