फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A memorandum was submitted to the SDM regarding various problems of the village.

Meerut News: गांव की विभिन्न समस्याओं के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

Tue, 14 Oct 2025 07:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
A memorandum was submitted to the SDM regarding various problems of the village.
सरधना। गांव पांचली बुजुर्ग निवासी ग्रामीणों ने गांव की विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम से शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में अवैध शराब धड़ल्ले से बिक रही है। साथ ही गांव के कुछ लोग मंदिर निर्माण में बाधा उत्पन्न कर रहे है। ग्रामीणों ने एसडीएम से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

संत शिरोमणि गुरु रविदास चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले मंगलवार को ग्रामीण तहसील पहुंचे। ग्रामीण सोमेंद्र कुमार, राजेंद्र, राजू, अनिल, राजपाल, धर्मवीर, इलमचंद, ईश्वर, पप्पू, महेश, मनोज और सोहनवीर ने एसडीएम से की। शिकायत पत्र में बताया कि गांव में बड़े पैमाने पर अवैध शराब की बिक्री का कार्य किया जा रहा है। इस कारण युवाओं में नशे की लत ज्यादा बढ़ रही है। जो प्रतिदिन घरेलू हिंसा का कारण बन रही है।
विज्ञापन

आरोप है कि कई बार पुलिस से इसकी शिकायत की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में मंदिर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसमें गांव निवासी कुछ लोग बाधा डाल रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि प्रशासन मंदिर निर्माण कार्य को सुचारु रूप से पूरा कराए। साथ ही अवैध शराब बिक्री पर सख्त रोक लगाए। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed