{"_id":"6930383e4b8d36db8c0beecb","slug":"a-member-of-a-gang-involved-in-cheating-people-by-making-lucrative-offers-was-arrested-meerut-news-c-42-1-smrt1030-104856-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लुभावने ऑफर देकर ठगी करने वाले गैंग के सदस्य को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लुभावने ऑफर देकर ठगी करने वाले गैंग के सदस्य को पकड़ा
विज्ञापन
दौराला- लोगों से ठगी करने वाले आरोपी नदीम को जेल भेजती पुलिस। स्रोत : पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला (मेरठ)। दौराला पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग व टेलीग्राम पर लुभावने ऑफर देकर लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी करने वाले गैंग के सदस्य मोहल्ला सुभाषपुरी दौराला निवासी नदीम को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से जेल भेज दिया।
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को एक युवक कस्बा स्थित एसबीआई बैंक में पहुंचा और खाता होल्ड करने पर बैंककर्मियों से गाली गलौज करने लगा। आरोपी गाली गलौज व धमकी देकर भाग निकला। बैंक अधिकारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले और खाते की जानकारी ली। खाता सम्राट एंटरप्राइजेज के नाम से पाया गया जो दौराला निवासी नदीम का निकला।
पुलिस ने बुधवार को नदीम को पकड़ लिया। पूछताछ में नदीम ने बताया कि वह गड्ढा कॉलोनी पावि सदकपुर थाना लोनी गाजियाबाद निवासी अतुल खान, थाना सरधना के छुर निवासी वसीम के साथ ऑनलाइन गेमिंग व टेलीग्राम पर लुभावने ऑफर देकर लोगों के साथ ठगी करते हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। नदीम को गिरफ्तार कर लिया है। उसके दोनों साथियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।