फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A massive fire broke out in the shop of Ramchandra Sahay Revdi on Abulen.

Meerut News: आबूलेन पर रामचंद्र सहाय रेवड़ी की दुकान में लगी भीषण आग

Sat, 22 Feb 2025 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in the shop of Ramchandra Sahay Revdi on Abulen.
सुनील कैथवास.... आबू लेन स्थित रामसहाय स्वीट शॉप में लगी आग को बुझाते फायर कर्मी
शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों के नुकसान की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। आबूलेन पर शनिवार रात रामचंद्र सहाय रेवड़ी की दुकान में शनिवार रात भीषण आग लग गई। इससे लाखों रुपये की कीमत का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ी मौके पर पहुंची और डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


आबूलेन पर सुनील गुप्ता की रामचंद्र सहाय रेवड़ी एंड स्वीट्स के नाम से दुकान है। शनिवार रात करीब नौ बजे दुकान में कई ग्राहक मौजूद थे। तभी अचानक दुकान में आग लग गई। इससे दुकान के कर्मचारी और ग्राहक भाग निकले। कुछ ही देर में आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। इससे आबूलेन पर अन्य दुकानों और उनके ग्राहकों में भी अफरातफरी मच गई। पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं। गनीमत रही कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ। सुनील गुप्ता ने बताया कि आग में सारा सामान जल गया। ये कितनी कीमत का था, इसका आकलन किया जा रहा है। एफएसओ संतोष कुमार राय ने बताया कि आग की सूचना पर विभाग की गाड़ियों ने समय से मौके पर पहुंचकर आग बुझा ली।

सुनील कैथवास.... आबू लेन स्थित रामसहाय स्वीट शॉप में लगी आग को बुझाते फायर कर्मी

सुनील कैथवास.... आबू लेन स्थित रामसहाय स्वीट शॉप में लगी आग को बुझाते फायर कर्मी

सुनील कैथवास.... आबू लेन स्थित रामसहाय स्वीट शॉप में लगी आग को बुझाते फायर कर्मी

सुनील कैथवास.... आबू लेन स्थित रामसहाय स्वीट शॉप में लगी आग को बुझाते फायर कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed