{"_id":"69f0fc126deb0d74990ed92a","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-a-transformer-in-shastri-nagar-due-to-a-garbage-dump-causing-power-outages-in-the-area-meerut-news-c-72-1-mct1010-152516-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शास्त्रीनगर में कूड़े के ढेर से ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, क्षेत्र की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शास्त्रीनगर में कूड़े के ढेर से ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, क्षेत्र की बत्ती गुल
विज्ञापन
- फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया
- बिजली गुल होने से लोग हुए परेशान, बिजलीघर पर भीड़ ने किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शास्त्रीनगर सेक्टर-8 में मंगलवार शाम कूड़े के ढेर में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि बराबर में रखे ट्रांसफार्मर में भी भीषण आग लग गई। सूचना पर जब तक फायर ब्रिगेड की दो गाड़िया पहुंची तब तक ट्रांसफार्मर और वायरिंग पूरी तरह जल चुकी थी। जिसके चलते सेक्टर आठ, नौ और दस की बत्ती गुल हो गई। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजलीघर पर भी लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और विद्युत आपूर्ति सही करने को लेकर हंगामा भी कर दिया। नौचंदी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
बताया गया कि कूड़े के ढेर में कुछ लोगों ने आग लगा दी। जिसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रांसफार्मर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते पूरा ट्रांसफार्मर और वायरिंग जल गई। जिसके बाद विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंची नौचंदी पुलिस ने मौके पर खड़े तमाशबीनों को भी दौड़ा लिया। वहीं काफी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं और पुरुष बिजलीघर पर एकत्र हो गए और बिजली नहीं आने को लेकर हंगामा कर रोष प्रकट किया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मामला शांत कराया। हालांकि देर रात तक बिजली नहीं आई थी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -