फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A massive fire broke out in a scrap warehouse under suspicious circumstances, the fire was brought under control after two hours of hard work.

Meerut News: संदिग्ध परिस्थिति में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

Tue, 31 Oct 2023 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 02:46 AM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in a scrap warehouse under suspicious circumstances, the fire was brought under control after two hours of hard work.
सरधना। नगर के मोहल्ला धर्मपुरा में सोमवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थिति में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से गोदाम में रखा लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद मोहल्ले में भगदड़ मच गई, जिसकी सूचना के एक घंटा बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए जेसीबी से गोदाम की दीवार तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया गया। फायर स्टेशन नहीं होने कारण करीब दो घंटे बाद मेरठ से फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक गोदाम में रखा सारा सामान जल चुका था। साथ ही बराबर के मकानों को खाली कराते हुए आग बुझाई।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला धर्मपुरा निवासी नूर अहमद का कालंद चुंगी के रास्ते पर कबाड़ का गोदाम है। गोदाम में नूर अहमद ने गत्ता व पावरलूम का कबाड़ खरीदकर जमा कर रखा था। बताया गया कि सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे गोदाम में संदिग्ध परिस्थिति में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण करते हुए गोदाम को चपेट में ले लिया। तेज आग से गोदाम में रखे धागे का कबाड़ व गत्ता और सामान चलकर राख हो गया। बढ़ती आग को देखकर मोहल्ले में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने गोदाम के बराबर वाले मकानों को खाली कराया और सभी को आग बुझाने में जुटने का आह्वान किया। आग देख लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस को लाठियां फटकारकर लोगों को वहां से हटाना पड़ा।
विज्ञापन

आग लगने के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। वहीं, थाना पुलिस ने नगर पालिका के टैंकर से आग बुझाने का कार्य शुरू करा दिया था, लेकिन कुछ देर में ही पानी खत्म होने के चलते आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद आग बढ़ने पर मेरठ फायर स्टेशन से आग बुझाने के लिए डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ी पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से गोदाम में रखा करीब 5 लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। घटनास्थल पर सीओ शिवप्रताप सिंह व सीओ नितिन तनेजा, इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी मय पुलिस फोर्स डटे रहे। वहीं, एसडीएम सरधना पंकज प्रकाश राठौर ने भी मौके पर पहुंचकर आग लगने की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
आग बुझाने के लिए गोदाम की दीवार तोड़ी
धर्मपुरा मोहल्ले में स्थित एक गोदाम में लगी आग को बुझाने के लिए घंटों प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद नगर पालिका से जेसीबी मंगाकर गोदाम की दीवार तोड़ी गई और छत पर डले टीन शेड को हटाया गया, तब जाकर फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुट पाई। इसके बाद भी फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने रात आठ बजे तक आग बुझाई। यही नहीं, स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई। साथ ही पड़ोस की छतों से भी लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया।

कई साल से फायर स्टेशन की आस में सरधना
सरधना। नगर में कई सालों से फायर स्टेशन की मांग की जा रही है। लेकिन अभी तक फायर स्टेशन की स्थापना नहीं हो सकी। सोमवार को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा। फायर बिग्रेड की गाड़ियां अगर तुरंत पहुंच जातीं तो इतना नुकसान होने से बच सकता था।
नगर में आग लगने की कई घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। कई वर्ष पूर्व अशोक की लाट पर कई दुकानों में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया था। मोहल्ला पीरजादगान और ईदगाह रोड पर आतिशबाजी में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई थी। तीन माह पहले सरधना कोतवाली में भी आग लग चुकी है। जिसमेें तीन पुलिसकर्मी भी झुलस गए थे। क्षेत्र के लोग कई वर्षों से फायर स्टेशन की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन अभी तक यह मांग पूरी नहीं हो पाई है। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचती है, तब तक आग से काफी नुकसान हो जाता है।

गंगनहर कांवड़ मार्ग स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी हर समय खड़ी रहती है। जिसकी पानी की क्षमता भी काफी कम है। यहां चंद कर्मचारी ही तैनात हैं, जो आग की बड़ी घटना पर असहाय दिखाई देते हैं। लोगों ने एक अग्निशमन यंत्र व बाल्टियों में पानी भरकर आग पर पानी डाला। काफी देर बाद जाकर चार अग्निशमन यंत्रों के सहारे आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed