फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A massive employment fair will be inaugurated in Muzaffarnagar on April 13 by the Chief Minister.

Meerut News: मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को विशाल रोजगार मेला, सीएम करेंगे उद्घाटन

Fri, 10 Apr 2026 06:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
A massive employment fair will be inaugurated in Muzaffarnagar on April 13 by the Chief Minister.
- 200 कंपनियों के माध्यम से 25 हजार युवाओं को मिलेंगी नौकरियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कौशल विकास मिशन के तहत 13 अप्रैल को मुजफ्फरनगर जिले में विशाल रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस मेले में करीब 200 कंपनियां 25 हजार युवाओं के लिए नौकरियों के अवसर लेकर आएंगी।
यह जानकारी शुक्रवार को आईटीआई साकेत में आयोजित प्रेस वार्ता में सहायक निदेशक कौशल विकास मिशन लखनऊ एवं मेरठ मंडल के नोडल अधिकारी आशीष कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मेले में मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और अलीगढ़ मंडल के युवा मुख्य रूप से शामिल होंगे। इसके अलावा अन्य मंडलों के युवा भी यदि पहुंचते हैं तो उन्हें भी अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सहायक निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में स्वास्थ्य क्षेत्र, फैशन डिजाइनिंग सहित कुल 21 सेक्टरों की लगभग 200 कंपनियां हिस्सा लेंगी। इन कंपनियों द्वारा युवाओं के लिए 25 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। युवा अपने कौशल, डिग्री और डिप्लोमा के अनुसार इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। मेले की अध्यक्षता केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ मंडल से 2600 युवा होंगे शामिल
मेरठ मंडल से मेले में 2600 युवा प्रतिभाग करेंगे। इसमें मेरठ जिले से करीब 1200, गाजियाबाद से 500, हापुड़ से 300, बुलंदशहर से 300 और बागपत से 300 युवा शामिल होंगे। इनमें कुल 216 छात्राएं भी होंगी। मेरठ मंडल की 50 कंपनियां भी मेले में भाग लेंगी। ये 6922 रिक्तियों के साथ युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान करेंगी। युवाओं को मेले में शामिल होने के लिए घर बैठे आसानी से पंजीकरण कराने की सुविधा दी गई है। इसके लिए क्यूआर कोड जनरेट किया गया है।

अधिक से अधिक युवाओं को मेले तक पहुंचाने के लिए शुक्रवार को आईटीआई साकेत में संयुक्त निदेशक मेरठ मंडल मनोज सिंह की अध्यक्षता में बैठक भी आयोजित की गई। इसमें रणनीति तैयार की गई। सभी आईटीआई प्रधानाचार्यों को युवाओं को मेले में ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले ऐसे रोजगार मेले लखनऊ, वाराणसी और झांसी मंडल में आयोजित हो चुके हैं। प्रेस वार्ता में संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण मेरठ मंडल मनोज सिंह, आईटीआई साकेत मेरठ के नोडल प्रधानाचार्य संजीव कुमार, हापुड़ आईटीआई के प्रधानाचार्य नीरज कुमार और मीडिया प्रभारी कुलदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed