फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A man tried to sexually assault an elderly woman in hut in Meerut

Meerut: झोपड़ी में घुसकर वृद्ध महिला से दुष्कर्म की कोशिश, शोर मचाने पर आरोपी को पकड़ा, जमकर धुनाई

Fri, 01 Dec 2023 12:13 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 Dec 2023 12:13 PM IST
सार

Meerut News : मंदबुद्धि वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। वृद्ध महिला के शोर मचाने पर कुछ लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की।

विज्ञापन
A man tried to sexually assault an elderly woman in hut in Meerut
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मेरठ जनपद में एक मंदबुद्धि वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। वहीं, वृद्ध महिला के शोर मचाने पर कुछ लोगों ने भागकर आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की।

विज्ञापन

 
बताया गया कि कस्बे की नवीन गुड़ मंडी में करीब 20 वर्षों से मंदबुद्धि वृद्ध महिला झोपड़ी डालकर रहती है। बीती रात शराब के नशे में धुत एक नशेड़ी मंडी परिसर में पहुंचा और महिला को अकेली देख जबरन उसकी झोपड़ी के अंदर घुस गया। इस दौरान उनसे बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

विज्ञापन

वहीं, मंदबुद्धि महिला के शोर मचाने पर उक्त आरोपी ने उसके चेहरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, गुड़ व्यापारी की दुकान पर काम कर रहे मजदूर उसे पड़कने के लिए दौड़े तो आरोपी भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि किसी तरह मजदूरों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की।

यह भी पढ़ें: Blast In Meerut: शव के टुकड़े देख सिहर उठे लोग, तौसीफ के परिवार पर टूटा गम का पहाड़

इसके बाद व्यापारियों ने उक्त आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, वृद्ध महिला अपनी झोपड़ी में बदहवास बैठी हुई है और मंडी परिसर में लोगों की भीड़ एकत्रित है।

यह भी पढ़ें: West UP News Live: युवती की गला रेतकर हत्या, सनसनीखेज वारदात से दहल उठा गांव, पढ़ें ताजा खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed