फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A man has shot to his son for land dispute in Partapur in Meerut city

UP: पिता ने बेटे को मारी गोली, जिला अस्पताल के लिए रेफर, सामने आई विवाद की ये बड़ी वजह

Fri, 29 Jul 2022 12:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 Jul 2022 12:11 PM IST
सार

पिता और बेटे के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने लाइसेंसी बंदूक से बेटे पर फायर झोंक दिया। बेटे की हालत गंभीर है और उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन
A man has shot to his son for land dispute in Partapur in Meerut city
पिता ने बेटे को मारी गोली। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जनपद में परतापुर थाना क्षेत्र के भूड़बराल गांव में जमीनी विवाद को लेकर पिता और पुत्र के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद आक्रोशित पिता ने घर में रखी लाइसेंसी बंदूक से बेटे पर फायर झोंक दिया। गोली लगने पर बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं आसपास के लोगों ने घायल को युवक को आनन-फानन सीएचसी भूड़बराल में भर्ती कराया, जहां युवक की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने पिता को लाइसेंसी बंदूक सहित गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भूड़बराल निवासी मेहकार सिंह का अपने बेटे संजीव से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। वहीं शुक्रवार सुबह दोनों में फिर विवाद हो गया। इसी बीच मेहकार सिंह अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल लाया और बेटे पर जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया। गोली संजीव के माथे से होती हुई निकल गई। वह घर में ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: अफसरों के दावे फेल, कांवड़ यात्रा को लेकर सामने आई बड़ी बात, डीजे के शोर से निकला था दम
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मेहकार सिंह के घर पहुंचे और लहूलुहान संजीव को आनन-फानन सीएचसी ले गए। जहां से चिकित्सकों ने उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से मेहकार सिंह को दबोच लिया। मकान में तलाशी लेने पर घर से एक लाइसेंसी बंदूक, एक तमंचा और एक चिड़ी मार बंदूक बरामद कर ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed