फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   a man died by elcectic shock

करंट से इकलौते पुत्र की मौत

Mon, 05 Aug 2019 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
a man died by elcectic shock
1ए - गांव झिझांडपुर में चारा काटने के दौरान करंट से मरा किसान का फाइल फोटो। (फलावदा) - फोटो : MAWANA

विज्ञापन
फलावदा। झिझांड़पुर गांव स्थित घेर में चारा काट रहे किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया।

फलावदा क्षेत्र के गांव झिझांडपुर निवासी 20 वर्षीय विजय पुत्र सुशील कुमार रविवार को घेर में पशुओं के लिए मोटर से संचालित मशीन से चारा काट रहा था। चारा एकत्र करते हुए विजय बिजली के खुले तारों की चपेट में आ गया। तेज करंट की चपेट में आए विजय की मौके पर ही मौत हो गई। काफी समय तक विजय घर नहीं पहुंचा तो परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि वह मशीन के पास मृत पड़ा था। यह देख घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार विजय इकलौता पुत्र था। उसकी चार माह पहले ही शादी हुई थी। परिवार में पिता सुशील, बड़ी बहन शीतल और पत्नी हैं। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed