फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A man dead by electric sock, dead body on road, police lathicharged

करंट से युवक की मौत, शव रखकर किया रोड जाम, पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा

Sun, 14 Jan 2018 03:38 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 14 Jan 2018 03:38 PM IST
विज्ञापन
A man dead by electric sock, dead body on road, police lathicharged
एक युवक के साथ मारपीट करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में अम्हेड़ा गांव की शिवलोक कॉलोनी में दो मंजिला निर्माणाधीन मकान की छत पर काम करते समय एक मजदूर 33 केवीए लाइन की चपेट में आ गया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साई भीड़ और परिजनों ने हाईवे पर शव रखकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची चार थानों की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की तो भीड़ ने पुलिस से धक्कामुक्की कर दी। इसके बाद पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुल सका।

विज्ञापन


मवाना निवासी सुभाष शर्मा गंगानगर क्षेत्र के अम्हेड़ा की शिवलोक कॉलोनी में मकान का निर्माण करा रहा है। इसका ठेका इंचौली के जलालपुर गांव निवासी ठेकेदार फूल सिंह के पास है। ठेकेदार के गांव का ही मजदूर संजय (40) पुत्र सोहनलाल सिंह यहां काम रहा था। शुक्रवार को दूसरी मंजिल पर  लिंटर डाला गया था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे संजय अपने साथी आसिफ के साथ मकान में काम कर रहा था। इस दौरान संजय मकान के नजदीक से गुजर रही 33 केवीए की लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से संजय नीचे गिर गया। आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और संजय को आनन फानन में पास के डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर गंगानगर थाने के एसओ आशुतोष कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को समझाने की कोशिश की, लेकिन गुस्साई भीड़ शव लेकर मेरठ-पौड़ी हाईवे पर पहुंच गई और जाम लगा दिया। हंगामा बढ़ता देख इंचौली, परीक्षितगढ, भावनपुर, लालकुर्ती सहित सीओ ट्रैफिक विजय प्रकाश, पीएसी व तहसीलदार सदर संतोष कुमार मौके पर पहुंचे। परिजन आर्थिक सहायता दिलाने, बिजली विभाग के अधिकारियों और मकान मालिक को बुलाने की मांग करने लगी। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस जबरन शव उठाने लगी तो भीड़ ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की कर दी। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को लाठीचार्ज कर दिया। गुस्साई भीड़ ने भी पुलिस पर पथराव कर दिया। कंधे में पत्थर लगने से एसआई विनोद कुमार मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस ने परिजनों से शव छीनकर पोस्टमार्टम के भिजवाया। करीब डेढ़ बाद जाम खुला। वहीं परिजनों द्वारा गंगानगर थाने में मकान मालिक सुभाष शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। वहीं संजय के परिवार में उसकी पत्नी गुड्डी और चार बच्चे शोभित, अमित, आशीष और विक्की हैं।
विज्ञापन


पढ़ें : लव जिहाद के नाम पर गुंडागर्दी, हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने तीन युवकों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर भी नहीं हटी लाइन

A man dead by electric sock, dead body on road, police lathicharged
जाम लगाने के दौरान महिला को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

लोगों ने बताया कि आबादी के बीच से हाईटेंशन लाइन हटवाने के लिए कमिश्नर, डीएम आदि से शिकायत की थी। इसके बाद कुछ खंभे हटाए गए, लेकिन चार खंभों की लाइन बिजली विभाग के अधिकारी ने ऐसे ही छोड़ दी। इसी लाइन की चपेट में आने से संजय की मौत हुई है।

कई युवकों को पकड़ा
हंगामे के दौरान पुलिस कुछ युवकों को थाने ले गई, हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। काफी देर तक अफरातफरी मची रही। हंगामा बढ़ने पर आसपास के व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed