फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A man beat up a girl for protesting against molestation; a report has been filed.

Meerut News: युवती से छेड़छाड़ के विरोध पर दबंगों ने पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 04 Oct 2025 10:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
A man beat up a girl for protesting against molestation; a report has been filed.
किठौर। क्षेत्र एक गांव में अपने चाचा के घर से अपने घर लौट रही युवती के साथ गांव के ही युवक द्वारा छेड़छाड़ करने के विरोध पर पीटने का आरोप है। पीड़िता ने आरोपियों पर घर में घुसकर गर्भवती महिला को भी पीटने का आरोप लगाया है। मारपीट में घायल गर्भवती की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस बाबत एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा कायम कराया गया है।
विज्ञापन

बहरोड़ा निवासी युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि तीन दिन पूर्व उसकी भतीजी उसके घर से अपने घर जा रही थी। रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उसकी भतीजी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध किया तो युवक और उसके भाई ने भतीजी के साथ मारपीट कर दी। भतीजी ने घर आकर बताया तो युवक और उसके साथी उसके घर में घुस गए और जमकर मारपीट की। इसमें उसके भाई सुनील का सिर फट गया। उसकी आठ माह की गर्भवती पत्नी अंजू के पेट में लात लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अंजू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसकी हालात गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर बिल्लू, प्रवीन, प्रमोद, मनोज, प्रशांत, सोनू और बीसो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed