फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A little relief before Diwali

300 से नीचे आया मेरठ का एक्यूआई, मिली राहत की सांस

Fri, 13 Nov 2020 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 02:41 AM IST
विज्ञापन
A little relief before Diwali
मोदीपुरम। खतरनाक स्तर पर चल रहा एक्यूआई दूसरी बार 300 से नीचे पर पहुंचा। हालांकि सुबह व शाम के समय में स्मॉग की चादर अभी मोटी हो रही है।
विज्ञापन

देश के प्रदूषित शहरों में पहले से लेकर 11वें स्थान पर रहने के बाद बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी मेरठ का एक्यूआई 300 से नीचे दर्ज किया गया। नवंबर माह के शुरूआत से ही एक्यूआई में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज हो रही थी। यह स्तर 400 के पार पहुंच गया था। यही कारण रहा कि एनजीटी ने इस बार दीपावली पर 13 शहरों में पटाखों की बिक्री के साथ छोड़ने पर भी पाबंदी लगा दी। बागपत की हवा में भी सुधार आया है और एक्यूआई का स्तर 300 से नीचे 299 दर्ज किया गया। हालांकि एनसीआर क्षेत्र में अभी भी एक्यूआई का स्तर 300 के ऊपर चलने से यहां हवा की सेहत खराब चल रही है। दिल्ली का एक्यूआई का 317, गाजियाबाद 332, ग्रेटर नोएडा 328, नोएडा 309 दर्ज किया गया। इसके अलावा शहर में पल्लवपुरम का सबसे अधिक एक्यूआई 307 दर्ज किया गया। जबकि गंगानगर का 272 व जयभीमनगर का एक्यूआई 189 दर्ज किया गया।
बारिश से धुलेगा प्रदूषण
मोदीपुरम। दिन का तापमान लगातार 30 डिग्री से नीचे चल रहा है। लेकिन रात के तापमान में उतार चढ़ाव का दौर बना है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दिवाली के बाद बारिश से प्रदूषण धुल सकता है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि तापमान में लगातार उतारचढ़ाव मौसम शुष्क बना रहने के कारण है। रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दीपावली के बाद दिन व रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज होगी, जिससे ठंड बढ़ेगी। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 83 व न्यूनतम आर्द्रता 35 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार थमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed