फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: a lawsuit against the chairman for the protection of miscreants

यूपी: बदमाशों को संरक्षण देने के आरोप में चेयरमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जानें- पूरा मामला

Tue, 01 Sep 2020 01:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 01 Sep 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: a lawsuit against the chairman for the protection of miscreants
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में मेरठ पुलिस ने बदमाशों को संरक्षण देने के आरोप में नगर पंचायत चेयरमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई बीती 26 अगस्त को फाइनेंस कंपनी के दो एजेंट से झुनझुनी नहर पर लूट में शामिल बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने के बाद की।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष शिवदत्त ने बताया कि पुलिस ने बदमाशों को संरक्षण देने के आरोप में नगर पंचायत चेयरमैन विनोद उर्फ सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन पर बीती 26 अगस्त को फाइनेंस कंपनी के दो एजेंट से 80 हजार रुपये लूटने वाले बदमाशों को संरक्षण देने का आरोप है।
विज्ञापन


बताया गया कि रविवार रात एसओजी व पुलिस टीम ने झुनझुनी नहर पुल के समीप गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने संदिग्ध तीन लोगों को ललकारा। इस पर उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी। इस पर जवाबी कार्रवाई में बहसूमा के मोहल्ला मारकपुरिया निवासी मंयक पुत्र सुभाष के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे एवं उसके दो साथी अंकुर पुत्र धर्मेंद्र व सागर पुत्र धर्मपाल निवासी मोहल्ला मारकपुरिया के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। उनसे से दो चाकू, एक तंमचा व लूट के 65 हजार रुपये बरामद करने की जानकारी दी है। वहीं पुलिस ने सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: JEE Exam 2020: मेरठ में जेईई मेंस की परीक्षा शुरू, उत्साहित नजर आए छात्र-छात्राएं, देखें तस्वीरें

वहीं, सीओ मवाना उदय प्रताप सिंह का कहना है कि बटावली मार्ग पर फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूट में शामिल बदमाशों को संरक्षण देने का मामला सामने आया है। इसलिए चेयरमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed