फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A Kanwariya who went to take Gomukh Kanwar died

गोमुख कांवड़ लेने गए कांवड़िया की मौत

Wed, 09 Jul 2025 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
A Kanwariya who went to take Gomukh Kanwar died
खरखौदा (मेरठ)। लगातार 17 वर्षों से गोमुख से कांवड़ लेकर आने वाले गांव खासपुर निवासी 60 वर्षीय बाबू कश्यप की उत्तराखंड में उत्तरकाशी के पास ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। मंगलवार को परिजनों ने शव गांव लाकर अंतिम संस्कार किया। अंकित कश्यप पुत्र बाबू कश्यप के अनुसार उसके पिता बाबू कश्यप गोमुख से प्रतिवर्ष कांवड़ लाते थे। इस वर्ष भी तीन जुलाई को उसके पिता गांव निवासी अरविंद, प्रमोद, सुनील और ईश्वर त्यागी के साथ गोमुख गए थे। सात जुलाई को यह सभी लोग उत्तरकाशी से ऊपर झाला पहुंचे तो सुबह 5:00 बजे उसके पिता के सिर में अचानक तेज दर्द हुआ और तबीयत बिगड़ गई। साथियों ने उन्हें पास ही के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ समय बाद ही उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने ब्रेन हेमरेज से मौत होना बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed