फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A huge Nagar Kirtan was organised under the leadership of the five beloved ones.

Meerut News: पंज प्यारों की अगुवाई में निकला विशाल नगर कीर्तन, गतका दल ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

Sat, 03 Jan 2026 06:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
A huge Nagar Kirtan was organised under the leadership of the five beloved ones.
मेरठ..कंवलजीत..गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में कंकरखेड़ा से पांच प्यारो की अगुव
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कंकरखेड़ा में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कंकरखेड़ा द्वारा भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। भक्ति और उत्साह के साथ निकाला गया यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा सत्संग कंकरखेड़ा से आरंभ होकर शाम को गुरुद्वारा सिंह सभा पर संपन्न हुआ।
जगह-जगह संगत पर पुष्प वर्षा की गई और बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। आयोजन में मुख्य रूप से धीर सिंह, अजीत सिंह, हरप्रीत सिंह सलूजा, इकबाल सिंह धारीवाल, जगदीप सिंह बरनाला, अमरजीत सिंह जग्गी, परमजीत सिंह रोकी, किशन सिंह छाबड़ा उपस्थित रहे। नगर कीर्तन का शुभारंभ अरदास के बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया एवं पंज प्यारों की अगुवाई में हुआ। सबसे आगे महिलाएं मार्ग पर जल छिड़काव और झाड़ू लगाने की सेवा कर रही थीं। उनके साथ जगदीप बरनाला, आकाश वीर और शैकी वीर पानी की बाल्टी भरने में सहयोग दे रहे थे। वहीं गोरी वीर अत्यंत श्रद्धा के साथ पुष्प सेवा करते हुए चल रहे थे। पूरे नगर कीर्तन के दौरान पुलिस प्रशासन का सहयोग सराहनीय रहा।
विज्ञापन

गतका और स्कूली बच्चों का उत्साह

नगर कीर्तन के आकर्षण का मुख्य केंद्र यंग खालसा गतका दल मेरठ रहा। दल के नौजवानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर संगत को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। शोभायात्रा में दशमेश पब्लिक स्कूल, दशमेश कन्या इंटर कॉलेज और गुरु नानक इंटर कॉलेज के बच्चों ने अपनी सुंदर प्रस्तुतियों से चार चांद लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शब्द कीर्तन से गुंजायमान हुआ वातावरण

वातावरण को आध्यात्मिक बनाने में बहन अमृत कौर, बहन मान कौर और शब्द चौकी जत्था मेरठ ने अहम भूमिका निभाई। जत्थों द्वारा गाये गए शब्द प्रगट्यो मर्द अगमड़ा वरियाम अकेला, वाह वाह गोबिंद सिंह, आपे गुरु चेला ने संगत को भावविभोर कर दिया। विशेष रूप से बहन हरविंद्र कौर गुजरात द्वारा तैयार की गई बाल सेना आकर्षण का केंद्र रही।


गुरु साहिब के बलिदान को किया याद

नटराज चौपले पर पहुंचने पर राहगीरों और स्थानीय संगत ने नगर कीर्तन का जोरदार स्वागत किया। प्रधान मनजीत सिंह कोछड़ ने कहा, आज देश का जर्रा-जर्रा गुरु गोविंद सिंह जी के उपकारों का ऋणी है। उन्होंने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके द्वारा सजाया गया खालसा पंथ आज भी जुल्म के खिलाफ ढाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed