{"_id":"687416dcf91834ecae0e70cb","slug":"a-huge-fire-broke-out-in-a-tent-warehouse-three-vehicles-extinguished-it-meerut-news-c-72-1-mrt1061-136950-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंट के गोदाम में लगी भीषण आग, तीन गाड़ियों ने बुझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंट के गोदाम में लगी भीषण आग, तीन गाड़ियों ने बुझाई
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र की ड्रीम सिटी के सामने शनिवार देर रात में एक टेंट के गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। कुछ देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
गांव पौहल्ली निवासी सोहनवीर सिंह उर्फ सोनू की सरधना रोड पर ड्रीम सिटी के सामने श्री श्याम टेंट हाउस के नाम से गोदाम है। शनिवार शाम सोहनवीर दुकान बंद कर घर चल गया था। रात करीब 11:30 बजे उनके पड़ोसी ने फोन पर गोदाम में आग लगने की सूचना दी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचा। उस समय उसे आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। उसने पुलिस और दमकल की टीम को घटना की जानकारी दी।
स्थानीय पुलिस और दमकल की तीन गाड़ियां पहुंचीं। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक गोदाम के अंदर रखा सारा सामान जल गया था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आग लगने का कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।