{"_id":"687d550c7a965e60650c3a6d","slug":"a-huge-crowd-of-kanwariyas-thronged-the-highway-meerut-news-c-76-1-smrt1039-105866-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों का हाईवे पर उमड़ा सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों का हाईवे पर उमड़ा सैलाब
विज्ञापन
सुनील कैथवास....मोदीपुरम से गुजरते शिव भक्त
मोदीपुरम। एनएच-58 हाईवे पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ने लगा है। बम-बम भोले बम के जयकारे लगाते हुए शिवभक्त लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं। कांवड़ियों का हाईवे पर सैलाब उमड़ने के चलते सिवाया टोल की सभी लाइन बंद कर दी गईं हैं। टोल की सभी लाइनों पर कांवड़ियों का कब्जा हो चला है।
हाईवे को वन-वे कर दिए जाने के कारण हाईवे पर जाम की समस्या उत्पन हो रही थी, जिस कारण टोल प्लाजा पर भी जाम लग रहा था। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर टोल प्रशासन ने शनिवार देर रात टोल की सभी लाइन बंद कर बूम हटा दिए और काली पॉलिथीन से बूथों को ढक दिया गया। टोल से आम दिनों में 30 से 35 हजार वाहन होकर गुजरते हैं। टोल पर लगे कैमरे खुले रखे गए हैं, जिससे फास्टैग लगे वाहनों का शुल्क कटता रहेगा। महाशिवरात्रि वाले दिन शाम को टोल प्लाजा शुरू कर दिया जाएगा। टोल के सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान ने बताया कि तीन दिन तक आने वाली सात लेन फ्री की गईं थी। जाने वाले रास्ते पर भी भीड़ बढ़ने से सभी लाइन बंद कर दी गईं हैं।