फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A house was raided and a cache of firecrackers worth lakhs was seized.

Meerut News: मकान पर छापा मारकर लाखों के पटाखों का जखीरा पकड़ा

Tue, 14 Oct 2025 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
A house was raided and a cache of firecrackers worth lakhs was seized.
गांव रोहटा में आबादी के बीच रखा था बारूद का ढेर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। गांव रोहटा में घनी आबादी वाले सुराण मोहल्ले में पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर लाखों रुपये के पटाखे बरामद किए हैं। यह पटाखे कालू पुत्र अमरपाल के घर से मिले हैं। पुलिस ने पटाखों का जखीरा कब्जे में ले लिया। साथ ही तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। दीपावली पर इन पटाखों की बिक्री की जानी थी।
रोहटा निवासी कालू के बेटे अन्नू ने अपने दोस्त शिवम लाला के पटाखे अपने घर में रखवा रखे थे। दोनों युवक दीपावली से पहले पटाखों की बिक्री की तैयारी में थे। लेकिन पुलिस की सतर्कता से उनका यह मंसूबा नाकाम हो गया। दीपावली नजदीक आने के साथ ही पुलिस ने अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान शुरू किया हुआ है। अभियान के तहत पुलिस टीम ने मंगलवार देर रात सूचना के आधार पर कालू के घर पर छापा मारा। छापे के दौरान कमरों में रखे पटाखों के दर्जनों कार्टन बरामद किए गए, जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

घनी आबादी के बीच इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली कि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर दी, वरना जरा सी लापरवाही से कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि छापे के दौरान तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। बरामद सभी पटाखों को जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि दीपावली तक अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध रूप से पटाखों का भंडारण या बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed