{"_id":"6aca3c710ff099d76d0578cd","slug":"a-holy-dip-in-the-ganges-on-pitru-visarjan-amavasya-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105605-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पितृ विसर्जन अमावस्या पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पितृ विसर्जन अमावस्या पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन
मखदूमपुर घाट पर पूर्वजों के लिए पूजा अर्चना करते श्रद्धालु
मखदूमपुर, भीकुंड और बस्तौरा नारंग स्थित गंगा घाटों पर उमड़ी, र्पण-पिंडदान कर पूर्वजों को किया याद
श्रद्धालुओं की भीड़, जाम से जूझे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
मखदूमपुर और भीकुंड घाट पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, तर्पण-पिंडदान कर पूर्वजों को किया याद
हस्तिनापुर। पितृ विसर्जन अमावस्या पर शनिवार को मखदूमपुर, भीकुंड और बस्तौरा नारंग स्थित गंगा के कच्चे घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर विधि-विधान से पितरों का तर्पण, पिंडदान और पूजा-अर्चना की। भीकुंड घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते हस्तिनापुर-चांदपुर मार्ग पर जाम लग गया। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शनिवार सुबह से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने लगी। लोगों ने गंगा स्नान के बाद पुरोहितों के निर्देशन में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए। कई श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों के निमित्त तर्पण और पिंडदान कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और अन्य वस्तुओं का दान कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गई। गंगा तट पर पूजा-पाठ और दान-पुण्य का सिलसिला दिनभर चलता रहा।
ज्योतिषाचार्य अंकित कुमार ने बताया कि हिंदू धर्म में पितृ अमावस्या पर पूर्वजों के निमित्त तर्पण, पिंडदान और दान-पुण्य का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन अनुष्ठानों के माध्यम से पितरों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त की जाती है। तर्पण में जल अर्पित कर पूर्वजों का स्मरण किया जाता है, जबकि पिंडदान उनकी आत्मा की शांति के लिए किया जाने वाला धार्मिक कर्म है। आचार्य हरिओम शर्मा ने गंगा किनारे विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। इस अवसर पर किशोरपुर के ग्राम प्रधान ऋषिपाल मालिक, सोमनाथ पपनेजा, सूरज सोनी आदि ने भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
भीकुंड घाट पर जाम में फंसे राहगीर
भीकुंड गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण हस्तिनापुर-चांदपुर मार्ग पर जाम लग गया। जाम में फंसे लोगों को निकलने के लिए दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। सूचना मिलने पर थाना पुलिस करीब आठ बजे मौके पर पहुंची और यातायात सुचारु कराने के प्रयास किए। इसके बाद जाम खुलवाया गया।