फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A Hindu nation will be formed only when Hindus unite: Rohit

हिंदू संगठित होगा तभी बनेगा हिंदू राष्ट्र : रोहित

Sat, 12 Sep 2026 07:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
A Hindu nation will be formed only when Hindus unite: Rohit
बजरंग दल की बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता। (फलावदा)
विहिप और बजरंग दल फलावदा नगर सहित देहात प्रखंड की बैठक में किया आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। नगर स्थित ऐतिहासिक श्री बूढ़ा शिव मंदिर प्रांगण में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में फलावदा नगर सहित देहात प्रखंड की बैठक में मुख्य अतिथि विहिप के जिला संगठन मंत्री रोहित कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू समाज को जातियों में बांटने वालों से सचेत रहना होगा। हिंदू संगठित होगा तभी जाकर देश हिन्दू राष्ट्र बन सकेगा।
बहन बेटियों की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरना होगा। बजरंग दल के जिला सह समरसता डॉ सचिन गुप्ता ने कहा कि हिंदू सनातन धर्म को मजबूत बनाने के लिए समाज में फैल रहे जातिवाद को जड़ से समाप्त करना होगा। धर्म परिवर्तन और लव जिहाद जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाना होगा। यही विहिप और बजरंग दल का उदेश्य है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र अभियान के तहत हर गांव और हर घर तक संपर्क साधकर लोगों को जोड़ा जाएगा। अभियान के तहत नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे युवाओं ने संगठन की सदस्यता ली। पहले ही दिन 430 युवकों को संगठन से जोड़ा गया। बैठक में वक्ताओं ने गोवंश पालकों से अपील की कि वे अपने पशुओं को सड़कों पर लावारिस न छोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर श्री बूढ़ा शिव मंदिर समिति की ओर से उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत किया गया। मंदिर समिति ने कार्यकर्ताओं को सम्मान स्वरूप हनुमान चालीसा और सुंदरकांड की प्रतियां भेंट कीं। कार्यक्रम में विहिप और बजरंग दल की केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों सहित विशाल सैनी, आयुष सैनी, सुमित भारती, केशव सैनी, अनुज धीमान, विजय कश्यप, सुधीर सैनी, आर्यन कश्यप, करण प्रजापति, यश सैनी, विशाल प्रधान, क्रिश सैनी, तनिष्क सैनी, सागर वाल्मीकि, लक्की सैनी, वीर वाल्मीकि सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed