{"_id":"6a4cf64788d766b733066da1","slug":"a-high-tension-line-wire-snapped-and-fell-onto-the-road-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112903-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिरा
विज्ञापन
सरधना। तहसील रोड पर मंगलवार अलसुबह एचटी लाइन का तार टूटने के बाद उठती चिंगारी। स्थानी निवासी
- समय रहते बिजली आपूर्ति बंद होने से टला हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। तहसील रोड स्थित होली भवन के पास मंगलवार सुबह हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। तार में करंट प्रवाहित होने के कारण उससे चिंगारियां निकलने लगीं। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर कोई राहगीर या वाहन नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
तहसील रोड नगर का प्रमुख और व्यस्त मार्ग है, जहां सुबह से देर रात तक लोगों और वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। मंगलवार सुबह करीब पौने पांच बजे हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर सड़क पर आ गिरा। करंट प्रवाहित होने के कारण तार से लगातार चिंगारियां निकलती रहीं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। इसी दौरान सुबह की सैर पर निकले सभासद खालिद की नजर सड़क पर पड़े तार पर पड़ी। उन्होंने अवर अभियंता संजीव शर्मा को कॉल कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही ऊर्जा निगम ने संबंधित फीडर का शटडाउन लेकर बिजली आपूर्ति बंद कर दी, जिससे संभावित हादसा टल गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहगीरों को सतर्क किया और किसी को भी टूटे तार के पास नहीं जाने दिया। सूचना पर ऊर्जा निगम की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त तार को हटाकर नई लाइन जोड़ने का कार्य शुरू किया। मरम्मत पूरी होने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।
एसडीओ रूपेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही संबंधित फीडर का तत्काल शटडाउन कराकर निगम की टीम ने मौके पर जाकर क्षतिग्रस्त हाईटेंशन लाइन की मरम्मत की।