फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A High Court bench should be set up in western Uttar Pradesh: Dr. Laxmikant Vajpayee

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बनाई जाए हाईकोर्ट की बेंच : डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी

Thu, 07 Aug 2025 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
A High Court bench should be set up in western Uttar Pradesh: Dr. Laxmikant Vajpayee
मेरठ। राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने केंद्रीय न्यायमंत्री को पत्र लिखकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट की बेंच स्थापित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सस्ता व सुलभ न्याय के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की खंडपीठ की मांग बहुत पुरानी है। अब यह मांग आवश्यकता बन गई है। महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई हाईकोर्ट की चौथी पीठ कोल्हापुर में बनाने का आदेश जारी कर दिया। ऐसे में अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी हाईकोर्ट बेंच बननी चाहिए। महाराष्ट्र की तुलना में उत्तर प्रदेश में लंबित मामले दोगुने से अधिक हैं। महाराष्ट्र में 94 न्यायाधीश हैं और उत्तर प्रदेश में 160 न्यायाधीश हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वाकारी को प्रयागराज जाने के लिए 600 से 700 किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ती है। जबकि महाराष्ट्र की प्रस्तावित कोल्हापुर पीठ पर छह जिले हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed