{"_id":"5e3ec7a08ebc3ee5e37878c9","slug":"a-groom-arrived-in-shamli-wearing-a-us-dollar-garland-to-marriage-from-the-bride","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी डॉलर की माला पहनकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, मंडप में देखने वालों की लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिकी डॉलर की माला पहनकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, मंडप में देखने वालों की लगी भीड़
Sat, 08 Feb 2020 08:30 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 08 Feb 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी डॉलर की माला पहनकर पहुंचा दूल्हा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में शामली जनपद के झिंझाना में निकाह करने पहुंचे दूल्हे को देखकर हर कोई हैरान रह गया। इस बीच दूल्हे के गले में भारतीय नोटों की जगह अमेरिकी डॉलर की माला देखकर लोगों में आकर्षण और चर्चा बनी रही।
विज्ञापन
झिंझाना नगर पंचायत के सभासद कामिल कुरेशी की दो बेटियों का निकाह बृहस्पतिवार रात एक बैंकट हॉल में हुआ। सभासद की दोनों बेटियों की बरात कांधला व कैराना से आई थी। कांधला निवासी दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए झिंझाना पहुंचा तो उसके गले में भारी-भरकम अमेरिकी डॉलर की माला देख हर कोई हैरान रह गया। इस दौरान डॉलर की माला देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। यह मामला कस्बे में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
बताया गया कि सभासद की बेटी यासमीन परवीन का निकाह कैराना के शोएब उर्फ भूरा के साथ हुआ। जबकि दूसरी बेटी बुशरा परवीन का निकाह कांधला के मोहम्मद शादाब से हुआ।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/