फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A grand Tiranga rally will be held in the city today.

Meerut News: आज नगर में निकलेगी भव्य तिरंगा रैली

Wed, 12 Aug 2026 09:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
A grand Tiranga rally will be held in the city today.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत जश्न-ए-आजादी के मौके पर बृहस्पतिवार को नगर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन होगा। राष्ट्रभक्ति से सराबोर कार्यक्रम में नगर के विभिन्न स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे। इस भव्य आयोजन को लेकर कस्बे एवं आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों, शिक्षकों और आम नागरिकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तिरंगा रैली का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे नगर पालिका के निकट रामलीला मैदान से होगा। देशभक्ति के गगनभेदी नारों और हाथों में लहराते राष्ट्रध्वज के साथ यह रैली रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्ग से होती हुई सुभाष चौक पर पहुंचेगी। अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम की शृंखला के तहत इस अवसर पर बच्चों और युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उनमें देशप्रेम की भावना को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से स्कूली बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं ड्राइंग (चित्रकला) प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी, जिसमें क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थी हिस्सा लेकर अपनी कलात्मक क्षमता और देशभक्ति के विविध रंगों को प्रदर्शित करेंगे।
विज्ञापन


इस आयोजन को स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने में सहयोगी प्रायोजकों में दिल्ली ग्लोबल स्कूल, ट्रांसलम एकेडमी, विद्या संस्कार एकेडमी फलावदा और कृषक इंटर कॉलेज भी शामिल हैं। रैली में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ नगर के गणमान्य लोग भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed