फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A grand procession was taken out in Sardhana on Ram Navami, welcomed with a shower of flowers.

Meerut News: राम नवमी पर सरधना में निकली भव्य शोभायात्रा, पुष्पवर्षा से स्वागत

Fri, 27 Mar 2026 07:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
A grand procession was taken out in Sardhana on Ram Navami, welcomed with a shower of flowers.
सरधना। राम नवमी के अवसर पर शोभायात्रा का शुभारंभ करते पूर्व विधायक संगीत सोम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। राम नवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को नगर में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान पूरा नगर भक्तिमय माहौल में बदल गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का जोरदार स्वागत किया।


शोभायात्रा का आयोजन राम मंडल के तत्वावधान में किया गया, जिसकी शुरुआत राम तलैया मंदिर से हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संगीत सोम ने विधिवत रूप से किया। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, मां दुर्गा और भगवान गणेश सहित करीब छह आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। बैंड-बाजों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु नृत्य करते हुए आगे बढ़ते रहे। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों गुजरान गेट, देवी मंदिर, बिनौली सड़क, तहसील सड़क, भाटवाड़ा और कुम्हारान मोहल्ला से होकर पुनः राम तलैया मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। कार्यक्रम में मलखान सैनी, शरद त्यागी, सूर्यदेव त्यागी, विनोद जैन, डॉ. मुनेश पंडित, महेंद्र सैनी, पंकज जैन, दीपक शर्मा, अभिषेक, प्रदीप बुद्धिराजा, सुशील कुमार, आलोक जैन, सुभाष वेदप्रकाश, वीरेंद्र सैनी और संजीव पंवार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed