फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A grand Kalash Yatra was taken out from the Neelkanth Mahadev Temple.

Meerut News: नीलकंठ महादेव मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली

Mon, 27 Apr 2026 02:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
A grand Kalash Yatra was taken out from the Neelkanth Mahadev Temple.
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई। शहनाई व कीर्तन मंडली के भजनों के साथ कलश यात्रा स्वामी विनय स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के सान्निध्य में सम्पन्न हुई।
विज्ञापन

यात्रा तेज पाल सिंह एनक्लेव के विभिन्न मार्गों से होकर निकली और दोबरा मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम आयोजक संगीता गुप्ता रहीं। सुषमा अग्रवाल, छवि अग्रवाल, रिया अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल और एकता सहित अन्य सहयोगियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंदिर में भगवान गणपति, भगवान शिव, माता पार्वती, मां दुर्गा, राधा-कृष्ण, हनुमान जी एवं शिव परिवार की मूर्तियों की स्थापना की जा रही है। पूजन कार्यक्रम शुकताल के आचार्य आशीष शर्मा जी के सान्निध्य में पांच पुरोहितों द्वारा विधि-विधान से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मंदिर समिति के अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, महामंत्री राकेश माहेश्वरी और कोषाध्यक्ष रामकुमार अग्रवाल सहित सुभाष चंद भी आयोजन में सक्रिय रहे। मुख्य यजमान के रूप में गौरव अग्रवाल व शिव कुमार गुप्ता ने जिम्मेदारी निभाई। प्रसाद वितरण व्यवस्था में विपिन गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, राजीव माहेश्वरी, विशाल राठी, निखिल जैन, प्रदीप अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल और आशीष बंसल का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed