{"_id":"6a0c98524d2b24e96109e3f3","slug":"a-glimpse-of-rajasthani-culture-seen-in-dance-performances-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1193620-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नृत्य प्रस्तुतियों में दिखी राजस्थानी संस्कृति की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नृत्य प्रस्तुतियों में दिखी राजस्थानी संस्कृति की झलक
विज्ञापन
- नौचंदी मेले में अभिनव ग्रुप की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नौचंदी मेले के पटेल मंडप में मंगलवार को अभिनव ग्रुप की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नन्हें कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुतियों से राजस्थानी संस्कृति की झलक पेश की।
कार्यक्रम का शुभारंभ वान्या भगत ने गणेश वंदना की प्रस्तुति से किया। इसके बाद छोटे बच्चों ने आयो रे म्हारो रंगीलो मेहमान...गीत पर राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। देर शाम तक चले कार्यक्रम में देशभक्ति, लोक संस्कृति और भारतीय परंपरा की झलक मंच पर दिखाई दी। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने किया। विशिष्ट अतिथि महापौर हरिकांत अहलूवालिया रहे। संयुक्त व्यापार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल ने पुरस्कार वितरित किए।
पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। सांस्कृतिक संध्या में बच्चों ने सोलो डांस, समूह नृत्य, लोकगीत एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। फैंसी ड्रेस में बच्चों ने विभिन्न ऐतिहासिक, धार्मिक और सामाजिक किरदारों का अभिनय कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस दौरान 14 वर्ष तक के बच्चों की सोलो डांस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बॉलीवुड, लोक एवं शास्त्रीय संगीत पर प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि नौचंदी मेला केवल व्यापार और मनोरंजन का मंच नहीं बल्कि सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का भी माध्यम है। विधायक अमित अग्रवाल ने भी प्रतिभागियों को सराहा। आयोजन में अध्यक्ष गिरीश शुक्ला, संयोजिका ममता अहलावत एवं उप संयोजिका अनुराधा निमेष की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर मेला समिति सदस्य संजय जैन, सरबजीत कपूर, नरेंद्र राष्ट्रवादी एवं नासिर सैफी सहित अन्य मौजूद रहे।