{"_id":"687fec65e015bf0a2f0ce25d","slug":"a-girl-was-molested-police-picked-up-the-relatives-of-the-accused-sardana-news-c-44-1-smrt1055-109065-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी के परिजनों को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी के परिजनों को उठाया
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने रास्ते में युवती के साथ अभद्रता की। इसके बाद मौके पर हंगामा हो गया। इस मामले के दो समुदायों से जुड़े होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी और उसके भाई सहित दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया। मंगलवार देर शाम तक मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी रही।
पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि युवती किसी कार्य से घर से बाहर गई थी। रास्ते में एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। युवती के शोर मचाने पर मौके पर लोग इकट्ठा हो गए, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने रात में गांव में दबिश देकर आरोपी के भाई और घर की दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया।
सीओ सरधना संजय जायसवाल ने बताया कि युवती से छेड़छाड़ की शिकायत मिली है। पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।