{"_id":"5aba18944f1c1ba2238b76f3","slug":"a-girl-in-bijnor-wants-to-marry-her-boyfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, निकाह की जिद पर अड़ी, और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, निकाह की जिद पर अड़ी, और फिर...
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 27 Mar 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां एक युवती ने अपने प्रेमी के घर पहुुंचकर हंगामा कर दिया। इस बीच युवती निकाह की जिद पर अड़ गई। जानिए फिर क्या हुआ...
विज्ञापन
दरअसल, मामला उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर का है। यहां अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका गांव के ही प्रेमी के घर पर जा बैठी और प्रेमी से निकाह करने की जिद पर अड़ गई। सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर समुदाय के लोगों से मिल बैठकर निपटने का प्रयास किया। जिस पर ग्रामीणों ने दो माह के भीतर दोनों का आपस में निकाह कर देने की सहमति देने पर मामला निपटा।
विज्ञापन
पढ़ें : थाने में हुई पंचायत, इंस्पेक्टर ने पहनाई वरमाला, पढ़ें पूरी Love Story
विज्ञापन
गांव की एक युवती का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया गया कि युवक बाहर नौकरी करता है। वह अभी हाल ही गांव में आया हुआ है। सोमवार को युवती युवक के घर जा पहुंची और निकाह करने की जिद पर अड़ गई। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण आरोपी के घर के बाहर एकत्र हो गए। इस दौरान किसी ने प्रकरण की सूचना पुलिस को दी है। कुछ ही देर के बाद गांव में पहुंची पुलिस ने युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती नहीं मानी तो पुलिस ने समुदाय के लोगों से आपस में मिलकर बातचीत के माध्यम से मामले को निपटाने का प्रयास किया। बताया कि इस संबंध में बिरादरी की सभा हुई। जिसमें दोनों पक्षों के लोगों ने पुलिस को दो माह के भीतर दोनों का आपस में निकाह करने की सहमति दे डाली। सहमति मिल जाने पर युवती शांत हुई।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/