फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A General merchant With Green plants

Meerut News: ब्रह्मपुरी में हरी-भरी दुकान बनी मिसाल

Mon, 15 Jun 2026 08:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
A General merchant With Green plants
दुकान कराती है छोटी नर्सरी सा अहसास, चारों ओर लगे हैं गमले और पौधे
विज्ञापन

फूलों की खुशबू और ताजगी भरे माहौल से होता है ग्राहकों का स्वागत
सुनील कैथवास
मेरठ। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में स्थित वरुण की जनरल मर्चेंट शॉप इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। यह दुकान केवल अपनी व्यावसायिक गतिविधियों के लिए नहीं बल्कि अपनी हरियाली के लिए पूरे शहर में एक मिसाल बन चुकी है। दुकान के भीतर कदम रखते ही ग्राहकों का स्वागत फूलों की खुशबू और ताजगी भरे माहौल से होता है।
दुकान के मालिक वरुण बताते हैं कि वर्ष 1995 में उन्होंने इस दुकान की शुरुआत की थी। प्रकृति के प्रति उनका प्रेम 2005 में तब परवान चढ़ा जब उन्होंने दुकान के बाहर पहला पौधा रोपा। इसके बाद से हरियाली के साथ उनका रिश्ता गहरा होता गया। वरुण की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है कि वह हर दूसरे-तीसरे दिन एक नया पौधा लाते हैं और उसे दुकान के आसपास बड़े जतन से लगाते हैं।
विज्ञापन

आज वरुण की दुकान किसी व्यावसायिक प्रतिष्ठान की जगह एक छोटी नर्सरी जैसा अहसास कराती है। दुकान के चारों ओर गमलों और पौधों की ऐसी कतार है कि राहगीर भी रुकने को मजबूर हो जाते हैं। वरुण के अनुसार कई ग्राहक तो केवल इस हरा-भरा माहौल को देखने के लिए यहां आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण का संदेश
वरुण कहते हैं पौधों से मेरा खास लगाव है। एक पौधा लगाना सौ पुण्य करने के बराबर है। हालांकि उन्हें इस बात का मलाल है कि कभी-कभी कुछ लोग दुकान से पौधे चुरा ले जाते हैं लेकिन उनका हौसला कम नहीं होता। प्रकृति प्रेमी भी उनकी इस पहल की सराहना करते हैं और उन्हें नए-नए पौधे उपहार में देते हैं। स्थानीय निवासियों का मानना है कि शहर में शायद ही कोई दूसरी ऐसी दुकान हो जो पर्यावरण संरक्षण का इतना अनूठा उदाहरण पेश करती हो। वरुण की यह पहल न केवल शहरवासियों के लिए प्रेरणा है, बल्कि कंक्रीट के जंगलों में प्रकृति के प्रति जागरूकता फैलाने का एक सार्थक प्रयास भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed