फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A Ganesh Visarjan procession was taken out, and the idol immersion took place at the Bijnor Barrage.

Meerut News: गणेश विसर्जन शोभायात्रा निकाली, बिजनौर बैराज पर हुआ प्रतिमा विसर्जन

Mon, 21 Sep 2026 05:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
A Ganesh Visarjan procession was taken out, and the idol immersion took place at the Bijnor Barrage.
गणेश की मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाते हुए। (मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। गणेश उत्सव के समापन अवसर पर सोमवार को गणेश विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। बिजनौर बैराज पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन किया। शोभायात्रा प्रीतनगर से शुरू हुई यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों मोहल्ला तिहाई, पांडव चौक, सुभाष बाजार, थाना तिराहा से गुजरते हुए झारखंडी मंदिर पहुंची, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने बिजनौर बैराज पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन किया। प्रीतनगर में आकर्षक झांकी सजाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़े। शोभायात्रा के दौरान अबीर-गुलाल उड़ाया और युवाओं व बच्चों ने जमकर नृत्य किया। पूरे रास्ते गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे गूंजते रहे, जिससे संपूर्ण वातावरण धर्ममय हो गया। झारखंडी मंदिर में पूजन के पश्चात श्रद्धालु प्रतिमा को बिजनौर बैराज ले गए, जहां पूरे विधिविधान और वैदिक रीति से विसर्जन संपन्न हुआ। विसर्जन के समय भक्तों ने गणपति बप्पा से क्षेत्र और परिवार में खुशहाली व शांति की प्रार्थना की। इस अवसर पर तुषार खटीक, आशु खटीक, गौरव, राहुल, अनिल, हिमांशु, रोहन, दीपक कुलदीप सुनीता, शिवानी, ललिता सहित नगर के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed