फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A five-year-old girl was mauled by a pack of dogs in Pawli Khas, leaving her seriously injured.

Meerut News: पावली खास में पांच वर्षीय बच्ची को कुत्तों के झुंड ने नोचा, गंभीर घायल

Sun, 11 Jan 2026 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
A five-year-old girl was mauled by a pack of dogs in Pawli Khas, leaving her seriously injured.
कंकरखेड़ा (मेरठ)। पावली खास गांव में शनिवार को कुत्तों के झुंड ने पांच वर्षीय बच्ची को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने बच्ची को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने बच्ची के एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई। लोगों का आरोप है कि कुत्तों के झुंड ने एक महीने में गांव के 20 से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया। शिकायत के बावजूद जिम्मेदार चुप बैठे हैं।
विज्ञापन

हाईवे स्थित पावली खास गांव निवासी सरफराज ने बताया कि उनकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच उनकी गली में कुत्तों का झुंड आ गया और बेटी पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्ची के पैर को बुरी तरह नोचा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई बच्ची का शोर सुनकर परिजन व आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने बच्ची को बचाने का प्रयास किया तो कुत्ते उनकी ओर भी झपट पड़े। ग्रामीणों ने डंडा मारकर किसी तरह बच्ची को बचाया। परिजनों ने बताया कि बच्ची के पैर का मांस नोंचकर कुत्तों ने अलग कर दिया है इससे वह बुरी तरह से लहुलुहान हो गई। वह उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां बच्ची को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में कुत्ते आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं। इसकी शिकायत भी कई बार अफसरों को की जा चुकी है लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने कुत्तों व बंदरों के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की है। ग्राम प्रधान असलम का कहना है कि जल्द ग्रामीणों की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed