फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A fine of Rs 3.4 crore was recovered from Siddhabali Steel

Meerut News: सिद्धबली स्टील से वसूला 3.4 करोड़ का जुर्माना

Sun, 24 Nov 2024 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
A fine of Rs 3.4 crore was recovered from Siddhabali Steel
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित सिद्धबली स्टील पर छापेमारी करते हुए जीएसटी टीम के अधिकारियों ने अनियमितता मिलने पर मौके पर ही तीन करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूला। शनिवार शाम से शुरू की गई जांच की कार्यवाही रविवार सुबह तक चली।
विज्ञापन

जीएसटी विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर जेएस शुक्ला ने बताया, विभागीय अधिकारियों ने भोपा रोड स्थित सिद्धबली स्टील में जांच की। उन्होंने बताया, जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने शनिवार शाम फैक्ट्री में जांच शुरू की। बताया, फैक्ट्री में इंगट बनाई जाती है। अधिकारियों को जांच में स्टाक और खाता बही के रिकार्ड में अंतर मिला। उन्होंने बताया इनपुट टैक्स क्रेडिट के रिकार्ड में भी अनियमितता सामने आई। जिसके चलते जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने करीब 3.4 करो़ड़ रुपये मौके पर ही जमा कराए। बताया, टीम में शामिल अधिकारी जांच के बाद रविवार सुबह फैक्ट्री से बाहर आए। उधर, डायरेक्टर जनरल आफ जीएसटी इंटेलीजेंस के निर्देश पर केन्द्रीय जीएसटी की टीम ने स्वरूप रोलिंग और जय बालाजी मिल पर सर्वे किया। जिसके बाद टीम में शामिल अधिकारी पूछताछ के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के पुत्र को साथ ले गई थी। चेयरपर्सन के पति और भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने बताया कि शनिवार रात ही पूछताछ के बाद उनके पुत्र को घर भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed