फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A fine of Rs 2.70 lakh was imposed for illegally cutting wood

अवैध रूप से लकड़ी काटने पर 2.70 लाख का जुर्माना लगाया

Wed, 06 Aug 2025 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
A fine of Rs 2.70 lakh was imposed for illegally cutting wood
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव गुढ़ा में सरकारी नाली के किनारे स्थित कुछ पेड़ों को अवैध रूप से काटने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई करते हुए सात लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर हस्तिनापुर रेंज परिसर लाया गया।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली थी कि गुढ़ा गांव के समीप सरकारी नाली के पास खड़े पेड़ों को कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से काटा जा रहा है। तुरंत वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मौके से कटे हुए पेड़ों की ठूंठ को मिट्टी और झाड़ियों से छिपा रखा था। जिसे ढूंढने के लिए वन विभाग को काफी गहनता से खोजबीन और जांच करनी पड़ी। जांच करने के बाद दो शीशम, चार कंजी, छह जामुन और दो यूकेलिप्टस के कुल 14 पेड़ों के ठूंठ मिले। उन्होंने बताया कि इस मामले में जानेआलम, शेर मोहम्मद, बबलू, फराकत, इकरार निवासी सौंदत्त परीक्षितगढ़, वारिस निवासी अजराडा थाना मुंडाली, विकास निवासी गुढ़ा को हिरासत में लेकर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए 2.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि हस्तिनापुर क्षेत्र में वृक्षों का अवैध कटान पर कठोरता से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed