फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A fight broke out in Toda after a bike hit the side, leaving three injured.

Meerut News: टोड़ा में बाइक की साइड लगने से झगड़ा, तीन घायल

Tue, 21 Oct 2025 08:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 08:48 PM IST
विज्ञापन
A fight broke out in Toda after a bike hit the side, leaving three injured.
रतनपुरी। क्षेत्र के गांव टोड़ा में बाइक की साइड लगने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। झगड़े में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


टोड़ा निवासी देवेंद्र बाइक पर सवार होकर गली से जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक की साइड गली से गुजर रहे अरुण को लग गई। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षो के लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्षो के बीच लाठी डंडों से मारपीट हो गई। एक पक्ष से अरुण, अनुज और सपना घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोट आई। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए बुढ़ाना सीएचसी भेजा है। पुलिस जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed