फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A fight broke out between students, one was beaten by six youths.

Meerut News: छात्रों में हुआ झगड़ा, एक को छह युवकों को पीटा

Tue, 23 Sep 2025 10:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
A fight broke out between students, one was beaten by six youths.
हस्तिनापुर। कस्बे के पुराना हस्तिनापुर में स्थित जैन कॉलोनी निवासी सौरभ रोशन पुत्र पप्पी रोशन ने अपने भाई के साथ मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

तहरीर में बताया कि उसका भाई अजय रोशन कस्बे की गणेशपुर मार्ग पर स्थित प्राइवेट स्कूल में अध्ययनरत है। 22 सितंबर को उसका भाई विद्यालय में था, तभी कस्बा सहित आसपास के गांव के आधा दर्जन युवकों ने उसे स्कूल में परेशान करना शुरू कर दिया। अजय ने विरोध किया तो उक्त युवकों ने धमकी दी कि स्कूल से बाहर आने पर देखते हैं। इसके बाद जब स्कूल की छुट्टी होने पर दोपहर 2:00 बजे उक्त सभी युवकों ने उसके भाई अजय से अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने मारपीट का वीडियो भी बनाया। उक्त युवक स्कूल में दबंगता कर रहे थे और मारपीट के बाद उसके भाई को धमकी दी कि अगर दोबारा से कुछ कहा या पुलिस कार्रवाई कराई तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष की ओर से छह युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। पीड़ित पक्ष में आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed