{"_id":"6a147a19c004e1b3b906752d","slug":"a-fight-broke-out-between-children-in-akkhepur-and-the-father-was-injured-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112470-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अक्खेपुर में बच्चों के विवाद में मारपीट, पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अक्खेपुर में बच्चों के विवाद में मारपीट, पिता घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना क्षेत्र के अक्खेपुर गांव में सोमवार शाम साढ़े सात बजे बच्चों के बीच हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। पीड़ित ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
गांव अक्खेपुर निवासी राजकुमार पुत्र त्रिलोकी के बच्चे का पड़ोस के कुछ बच्चों से विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी पक्ष ने बच्चे के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित का कहना है कि जब वह मामले की जानकारी करने और विरोध जताने आरोपी पक्ष के घर पहुंचा तो वहां गाली-गलौज शुरू हो गई। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी, जिसमें उसके चेहरे और आंख के पास चोट आई है। मारपीट के बाद मौके पर शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना के बाद घायल थाने पहुंचा और पुलिस से शिकायत की।
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।