फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A fight broke out between a customer and a salesman at a petrol pump over allegations of short-weighing, video goes viral

Meerut News: घटतौली के आरोप पर पेट्रोल पंप पर ग्राहक और सेल्समैन में मारपीट, वीडियो वायरल

Fri, 29 May 2026 08:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
A fight broke out between a customer and a salesman at a petrol pump over allegations of short-weighing, video goes viral
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर के बिनोली रोड स्थित भारत पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को घटतौली को लेकर हंगामा हो गया। एक ग्राहक ने पेट्रोल में घटतौली का आरोप लगाया। आरोप को लेकर ग्राहक और सेल्समैन के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने पंप पर पहुंचा था। पेट्रोल भरवाने के बाद उसने निर्धारित राशि के मुकाबले कम तेल दिए जाने का आरोप लगाया। इस बात को लेकर उसकी सेल्समैन से बहस हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। वायरल वीडियो में पंप परिसर में भीड़ हंगामा दिखाई दे रही है। आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ लोग पंप के कार्यालय तक पहुंच गए और वहां सेल्समैन के साथ मारपीट की। अचानक हुई घटना से पंप पर अफरा-तफरी मच गई और अन्य ग्राहक भी सहम गए। स्थिति बिगड़ती देख पंप कर्मचारियों और मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। काफी प्रयास के बाद दोनों पक्षों को अलग किया गया। घटना के बाद कुछ देर तक पंप पर कामकाज प्रभावित रहा। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि इस संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि शिकायत मिलने पर वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed